केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी, आज 25 करोड़ Employee हड़ताल पर, जानें क्या खुला और क्या बंद....

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2025 10:30 AM

25 crore employees on strike today

केंद्र सरकार की 'मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों' के खिलाफ आज देशभर में 'भारत बंद' का आयोजन किया गया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी

डेस्क: केंद्र सरकार की 'मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों' के खिलाफ आज देशभर में 'भारत बंद' का आयोजन किया गया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंकिंग, परिवहन, डाक सेवाएं, कोयला खनन, निर्माण, बिजली सहित करीब 25 करोड़ कर्मचारी और ग्रामीण मजदूर भाग ले रहे हैं। इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर यूनियन और अन्य क्षेत्रीय संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिला है।

प्रभावित सेवाएं:

  • बैंक: बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान आ सकता है। आज बैंकिंग से जुड़े काम टाल देना बेहतर होगा।
  • परिवहन: सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में रुकावट आ सकती है। आज यात्रा करने से पहले अपने रूट की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
  • डाक सेवाएं: डाक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
  • बिजली: बिजली क्षेत्र से जुड़े 27 लाख से अधिक कर्मचारी भी हड़ताल में भाग ले रहे हैं, जिससे कई राज्यों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। बिजली और पानी की आपूर्ति में रुकावट की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।
  • रेलवे: हालांकि रेलवे यूनियनों ने औपचारिक रूप से हड़ताल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है, लेकिन हड़ताल का अप्रत्यक्ष असर ट्रेन सेवाओं पर पड़ सकता है। कुछ रूटों पर ट्रेनों में देरी या प्लेटफॉर्म पर भीड़ जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!