कुरुक्षेत्र में ठग ने फर्जी वीजा दिखा मां-बेटी को बनाया शिकार, ऐसे झांसे में लेकर किया कंगाल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 11:10 AM

23 lakhs defrauded in the name of new zealand work visa in kurukshetra

हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में न्यूज़ीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर मां-बेटी से 23 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी वीजा दिखाया और पूरी रकम ऐंठ ली।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में न्यूज़ीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर मां-बेटी से 23 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी वीजा दिखाया और पूरी रकम ऐंठ ली। जब सच्चाई सामने आई तो आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड-10 निवासी हरप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी दलजीत कौर को न्यूज़ीलैंड भेजना चाहती थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले समीर उर्फ हन्नू ने उनसे संपर्क किया। समीर ने बताया कि वह अपने साथियों अनुराग और अंकुश के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है और उनका कार्यालय लाडवा रोड पर है।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने दो साल का वर्क वीजा और पक्की नौकरी का भरोसा देकर 23 लाख रुपये की मांग की। भरोसा कर पीड़िता ने बेटी का पासपोर्ट, फोटो और आधार कार्ड के साथ एक लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग समय पर नकद और चेक के जरिए पूरी राशि दे दी गई। 8 फरवरी 2024 को छह लाख रुपये का चेक भी आरोपियों ने निकलवा लिया। बाद में आरोपियों ने मोबाइल पर वीजा की फोटो भेजी, लेकिन जांच में वीजा फर्जी निकला। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे और धमकी देने लगे। पासपोर्ट भी वापस नहीं किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों पर भरोसा कर उन्होंने जमीन तक बेच दी थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!