सेंट्रल जेल में मोबाइल्स की डिलिवरी देने वाले गिरोह के 2 सदस्य काबू, CCTV में कैद हुए थे दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2022 06:21 PM

2 members of gang giving delivery of mobiles in central jail arrested

अंबाला की सेंट्रल जेल सुरक्षित जेल मानी जाती है लेकिन प्रशासन व अंबाला पुलिस कड़ी कोशिशों के बाद भी जेल में मोबाइल की सप्लाई नहीं रोक पा रहे है...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला की सेंट्रल जेल सुरक्षित जेल मानी जाती है लेकिन प्रशासन व अंबाला पुलिस कड़ी कोशिशों के बाद भी जेल में मोबाइल की सप्लाई नहीं रोक पा रहे है, लेकिन अब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जेल में मोबाइल फेंकने वाले दो युवकों अतुल व रजत को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया रजत पहले भी जेल जा चुका हैं और जेल में कैदियों से संपर्क के बाद से जेल में मोबाइल सप्लाई करने का काम अपने साथी के साथ कर रहा था।

पुलिस ने इन लोगों पर छह बार अंबाला सेंट्रल जेल में मोबाइल पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। जेल प्रशासन के लिए सरदर्द बने ये युवक कभी पकड़ में न आते यदि इनका मोबाइल जेल में फैंकने का वीडियो सामने न आता। सेंट्रल जेल की दीवार पर लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि यह आरोपी मोटरसाइकिल से आते हैं और एक व्यक्ति बाइक से नीचे उतरता है और जेल में मोबाइल फेंक कर दोबारा बाइक पर बैठता है और उसके बाद दोनों फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ में खुलासा करेगी कि इनके साथ साथ और कौन-कौन शामिल है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!