दाे दिनों में 19 नए काेराेना पॉजिटिव केसों ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद, ज्यादातर की हिस्ट्री दिल्ली

Edited By vinod kumar, Updated: 31 May, 2020 02:52 PM

19 new corona positive cases surfaced in rohtak in two days

हरियाणा के राेहतक जिला में दाे दिनाें में सामने आए 19 नए काेराेना पाॅजिटिव केसाें ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। इन सभी केसाें की हिस्ट्री दिल्ली की है। आज 6 काेराेना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से महम नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स...

राेहतक (दीपक): हरियाणा के राेहतक जिला में दाे दिनाें में सामने आए 19 नए काेराेना पाॅजिटिव केसाें ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। इन सभी केसाें की हिस्ट्री दिल्ली की है। आज 6 काेराेना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से महम नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिली है।

वहीं 2 स्टाफ नर्स पीजी आई और एक बेरार मिला है। इसके साथ एक पुलिस कर्मी सोनीपत का ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री जांची जा रही है। आज और कल का दिन राेहतक जिले पर भारी रह सुबह से देर रात तक कोरोना के केसों की पुष्टि होती रही और स्वास्थ्य विभाग एक के बाद एक मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च करता रहा। 

सबसे पहले ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का एक पनीर डीलर कोरोना पॉजिटिव मिला। यह दिल्ली से पनीर लाता था। बताया जा रहा है कि यह अकेला रहता है। इसकी तबीयत खराब थी और एक निजी डॉक्टर से यह दवा लेता था। डॉक्टर का भी सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने ले लिया है। इसके अलावा दिल्ली से सामान लाने वाले किला रोड के कॉस्मेटिक व्यापारी के कांटेक्ट में सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

सभी व्यक्ति मरीज के परिवार से हैं। इसमें से तीन संक्रमित जवाहर नगर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही आज 6 मरीजों की और पुष्टि हुई है, जिनमें से महम नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिली है। वहीं 2 स्टाफ नर्स पीजीआई और एक बेरार मिला है। इसके साथ एक पुलिस कर्मी सोनीपत का ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री जांची जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!