बैंक खाते से उड़ाए ₹50 करोड़! हरियाणा लेबर बोर्ड के 2 बड़े चेहरों को CBI ने दबोचा, 2 दिन की रिमांड मंजूर

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2026 09:50 AM

cbi nabs two key figures from the haryana labour board

657 करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अकाउंट्स ऑफिसर जुगल किशोर और संविदा पर कार्यरत अकाउंटेंट अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 50 करोड़ के सरकारी

पंचकूला/चंडीगढ़: 657 करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अकाउंट्स ऑफिसर जुगल किशोर और संविदा पर कार्यरत अकाउंटेंट अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 50 करोड़ के सरकारी फंड की हेराफेरी में शामिल होने का आरोप है। सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन रिमांड पर भेज दिया है।

सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए सोमवार को चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाया था। देर रात गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उन्हें पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई के अनुसार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में एचएलडब्ल्यूबी के खाते से फर्जी डेबिट ट्रांजेक्शन के जरिये करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए।
 

सीबीआई का कहना है कि दोनों की भूमिका से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। रिमांड के दौरान एजेंसी फंड ट्रेल, लेनदेन की प्रक्रिया, अन्य सहयोगियों की भूमिका और कथित हेराफेरी की पूरी साजिश की जांच करेगी। इस राशि को कैपको फिनटेक सर्विसेज, एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड और स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स जैसी फर्जी कंपनियों के खातों में स्थानांतरित किया गया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!