झज्जर में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम से उड़ाए 17 लाख

Edited By Shivam, Updated: 20 Jan, 2020 03:43 AM

17 lakh robbed from atm by holding security guard hostage in jhajjar

झज्जर के गांव दादरी तोए में बीती रात चोरों ने एक बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए पहले वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाया और बाद में यहां एटीएम में रखे 17 लाख रूपए को चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम मशीन के...

झज्जर (प्रवीण धनखड़): झज्जर के गांव दादरी तोए में बीती रात चोरों ने एक बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए पहले वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाया और बाद में यहां एटीएम में रखे 17 लाख रूपए को चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम मशीन के साथ लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही झज्जर सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

एटीएम की चोरी की इस घटना को अंजाम देने वालों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरोंं की फुटेज को खंगाला है। बता दें कि झज्जर के गांव दादरी तोए में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। हांलाकि एटीएम रूम पर सिक्योरिटी के लिए एक गार्ड भी लगाया हुआ है। लेकिन चोरों ने पहले तो इसी सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाया और बाद में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। 

रविवार को छुट्टी होने के चलते व कोहरा अधिक होने के चलते चोरी की इस घटना की सूचना पुलिस को काफी देरी से मिल पाई। सूचना के बाद ही सदर पुलिस स्टेशन प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में उसके हाथ कोई घटना से सम्बंधित कोई ठोस सुराग लगने की बात से साफ इन्कार किया है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। एटीएम मशीन में बीते दिन ही कैश डाला गया था।
 

यह बोले थाना प्रभारी:
दादरी तोए गांव में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 17 लाख रूपए चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को भी बंधक बना लिया और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। एटीएम में बीते दिन ही यह कैश डाला गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!