पानीपत में बालाजी मंदिर में लाखों की चोरी, हलवे के पलटे से दानपात्र तोड़ उड़ाई नकदी; मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2026 02:23 PM

theft worth lakhs at balaji temple in panipat

पानीपत जिले के बबैल गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर में बीती (रविवार) रात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले हलवा बनाने के पलटे (कड़छे) से दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी करीब एक...

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के बबैल गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर में बीती (रविवार) रात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले हलवा बनाने के पलटे (कड़छे) से दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी करीब एक साल की चढ़ावे की राशि समेटकर फरार हो गए। घटना के वक्त मंदिर के पुजारी खाना खाने गांव स्थित अपने घर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो मंदिर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए।

साल में एक बार खुलता था दानपात्र, 10 दिन बाद ही खोलना था

मंदिर के पुजारी ईश्वर भगत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर वर्ष 2010 से गांव में स्थापित है और स्थानीय ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालु रोजाना यहां भारी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाते हैं। पुजारी के अनुसार, हर साल दानपात्र से करीब 1 लाख रुपए का दान निकलता है, जिसका इस्तेमाल मंदिर के रखरखाव और निर्माण कार्यों में किया जाता है। दानपात्र में करीब एक साल से राशि जमा हो रही थी और महज 10 दिन बाद (करीब एक साल पूरा होने पर) इसे खोला जाना तय हुआ था।

घर खाना खाने गए थे पुजारी, हलवे के पलटे से तोड़ा दानपात्र

रविवार रात करीब 8 बजे पुजारी ईश्वर भगत मंदिर में ज्योत जलाने व अन्य कार्य निपटाकर गांव में स्थित अपने घर पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर में रखे हलवा बनाने वाले लोहे के पलटे से दानपात्र के ताले और कुंडे को उखाड़ दिया। इसके बाद वे दानपात्र में रखी लाखों रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। चोर वारदात में इस्तेमाल पलटा मौके पर ही छोड़ गए।

गांव में रोष, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुजारी जब खाना खाकर वापस मंदिर पहुंचे, तो टूटा हुआ दानपात्र देखकर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। गांव के आस्था केंद्र में हुई इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!