पानीपत में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 मजदूर बुरी तरह झुलसे...एक की मौत
Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Sep, 2026 04:06 PM

पानीपत के कूटनी रोड में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के कूटनी रोड में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां कूटनी रोड में निर्माण अधीन फैक्ट्री में लेंटर की सेटरिंग प्लेट छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन की तार के संपर्क में आ गई , जिससे एक बड़ा धमाका हुआ।
इस घटना में 2 मजदूर गंभीर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार हाई टेंशन की तार से करंट लगने के बाद एक बड़ा धमाका हुआ और दोनों मजदूर ऊपर से जमीन में आ गिरे और बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर फैक्ट्री के सामने रहने वाले दो भाई वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)