Haryana Youth Deport: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए करनाल के 16 युवक, लाखों खर्च कर गए थे विदेश

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Oct, 2025 09:25 AM

16 karnal youths deported from america

करनाल के 16 युवकों को अमेरिका से डिपोर्ट किए गए। सभी डिपोर्ट युवकों को पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक लाखों रुपये खर्च कर अवैध तरीके से अमेरिका गए थे।

करनाल:  जिले के 16 युवकों को अमेरिका से डिपोर्ट किए गए। सभी डिपोर्ट युवकों को पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक लाखों रुपये खर्च कर अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। बताया जा रहा है कि कल रात अमेरिका से सभी भारतीयों को लेकर विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। वहां से इन युवकों को पुलिस की निगरानी में करनाल लाया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की स्कॉर्ट टीम सभी युवकों को सुरक्षित रूप से करनाल लेकर आई थी। उन्होंने बताया, “सभी युवक सकुशल हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि वे अमेरिका अवैध तरीके से गए थे या नहीं।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!