Haryana Assembly Election: हिसार में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 103 नामांकन पत्र

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2024 03:06 PM

103 nomination papers on the last day of nomination process in hisar

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को समापन हो गया है।

हिसारः जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को समापन हो गया है। 

उन्होंने बताया कि जिला हिसार में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 103 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दहिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विधानसभा क्षेत्र हिसार से 20, आदमपुर से 15, हांसी से 22, नारनौंद से 11, बरवाला से 8, उकलाना से 9 तथा नलवा विधानसभा से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दाखिल किए। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी तथा 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!