Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 04:05 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर दास जयंती कार्यक्रम में शिरकत की।
सिरसा (सतनाम) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर दास जयंती कार्यक्रम में शिरकत की। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में संत कबीर दास को नमन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल,स्वामी स्वदेश कबीर, विधायक कपूर वाल्मीकि, रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, देवेंद्र बबली, दुड़ाराम भी मौजूद थे।
इस दौरान सीएम सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। सिरसा में बन रहे सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बैड का नशा मुक्ति केन्द्र बनेगा। वहीं डबवाली में स्थित नशामुक्ति केंद्र में 10 बैड हैं, उन्हें बढ़ाकर 30 किया जाएगा। ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के पास एक नया नशा मुक्ति केंद्र बनेगा। सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में जो हमने कहा है वो हम पूरा करेंगे। सीएम ने 31 लाख रुपये देने का सीएम ने ऐलान किया, जिससे समाज के अनुसार विकास कार्य होंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)