10 ट्रैफिक खलासी अधिकारियों के कमरों में कर रहे ड्यूटी

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2019 10:33 AM

10 traffic tax officers doing duties in rooms

ट्रेनों के कॉशन देने के लिए तैनात 18 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी अधिकारियों के कार्यालयों में ड्यूटी बजा रहे हैं जबकि 8 कर्मचारियों के सहारे ही लगभग 300 ट्रेनों को कॉशन देने का काम किया जा रहा है।

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): ट्रेनों के कॉशन देने के लिए तैनात 18 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी अधिकारियों के कार्यालयों में ड्यूटी बजा रहे हैं जबकि 8 कर्मचारियों के सहारे ही लगभग 300 ट्रेनों को कॉशन देने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों पर लगातार बढ़ रहे दबाव से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 
विभागीय अधिकारियों को गुहार लगाने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों को उनकी मूल ड्यूटी से दूर किया जा रहा है।

रेलवे की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए आदेशों की अम्बाला मंडल में अवहेलना हो रही है। ट्रैक व अन्य टैक्निकल कार्यों से जुड़े कर्मचारी आज भी अधिकारियों के घरों पर ड्यूटी बजा रहे हैं। 

ऐसा ही एक गंभीर मामला सामने आया है। स्टेशन पर ट्रेनों को कॉशन ड्यूटी देने के लिए लगाए गए ट्रैफिक खलासी कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि लगातार काम के बढ़ते दबाव के कारण न तो वह परिवार को समय दे पा रहे हैं और न ही अपनी ड्यूटी सही तरीके से कर पा रहे हैं। बिना रेस्ट दिए लगातार उनसे काम करवाया जा रहा है। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!