हरियाणा- 1043/695: महेंद्रगढ़ में फूटा काेराेना बम, 10 पाॅजिटिव केस आए सामने

Edited By vinod kumar, Updated: 22 May, 2020 03:25 PM

10 new positive cases of corona found in mahendergarh

हरियाणा में काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें का आंकड़़ा 1043 पहुंच गया। आज महेंद्रगढ़ जिला में काेराेना बम फूटा। यहां 10 पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला में पहने इक्का दुक्का केस सामने आ रहे थे, लेकिन अब एक दिन...

डेस्क: हरियाणा में काेराेना वायरस संक्रमित मरीजाें का आंकड़़ा 1043 पहुंच गया। आज महेंद्रगढ़ जिला में काेराेना बम फूटा। यहां 10 पाॅजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला में पहने इक्का दुक्का केस सामने आ रहे थे, लेकिन अब एक दिन में 10 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। यहां संक्रमिताें की संख्या 21 हाे गई है। महेंद्रगढ़ में भी अब लाेगाें पर काेराेना हावी हाेने लगा है। जाेकि चिंता का विषय है। वहीं आज प्रदेश में 13 मामले सामने आए, इसमें अकेले महेंद्रगढ़ में 10, राेहतक, सिरसा, फरीदाबाद में 1-1 मामला सामने आया। इसके साथ राहत की बात यह है कि 14 लाेग ठीक हाेकर वापस अपने घर लाैटे। यह सभी मरीज फरीदाबाद में ठीक हुए हैं। 

हरियाणा में अब तक 1043 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज काेराेना मरीजाें की संख्या 1043 पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 239 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। फरीदाबाद में 182, सोनीपत में 150, झज्जर में 91, नूंह में 65, अम्बाला में 42, पानीपत में 36, पलवल में 40, पंचकूला में 26, जींद में 23, करनाल, महेंद्रगढ़ में 21-21, रोहतक में 15, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र में 9-9, यमुनानगर, फतेहाबाद में 8-8, भिवानी, चरखी दादरी में 6-6 और कैथल में 5 मामले हैं। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 1043 है।

कुल 695 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 695 मरीज ठीक हो गए हैं। गुरुग्राम में 131, फरीदाबाद में 104, साेनीपत में 101 मरीज ठीक हुए हैं। इसी प्रकार, झज्जर में 84, नूंह में 60, अम्बाला में 40, पलवल में 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, जींद में 15, करनाल में 11, यमुनानगर, सिरसा में 8-8, रोहतक में 7, भिवानी, महेन्द्रगढ़ में 4-4, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र में 3-3, चरखी दादरी में 1 मरीज ठीक होने पर घर उन्हें भेजा गया है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 695 हो जाता है। 

कुल 15 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 6, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!