नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 16 Feb, 2026 07:10 PM

a young man upset over not getting a job committed suicide

क्टर-29 थाना एरिया में नेपाल मूल के युवक ने अपने रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक नौकरी न मिलने से पिछले दो माह से परेशान था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 थाना एरिया में नेपाल मूल के युवक ने अपने रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक नौकरी न मिलने से पिछले दो माह से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

 

जानकारी अनुसार,  नेपाल निवासी सरोज थापा (33) के गुड़गांव के चकरपुर में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह कुकिंग का करता था, लेकिन पिछले दो माह कोई काम या नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। रविवार की सुबह सरोज थापा ने बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। परिवार वालों ने जब सरोज थापा को फंदा लगाकर आत्महत्या किए हुए पाया तो पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नौकरी व काम न मिलने पर सरोज थापा के परेशान रहने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!