Haryana: देश की सेवा कर लौटे जवान की मोहल्ले में हत्या, बच्चों को खेलने से रोका तो पड़ोसियों ने ले ली जान

Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2026 02:04 PM

panipat former crpf jawan murdered in cricket dispute

हरियाणा के पानीपत की भारती कॉलोनी में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के बीच शुरू हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने और उन्हें समझाने पहुंचे एक पूर्व सीआरपीएफ जवान की पड़ोसियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत की भारती कॉलोनी में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के बीच शुरू हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने और उन्हें समझाने पहुंचे एक पूर्व सीआरपीएफ जवान की पड़ोसियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के परिजनों को हिरासत में ले लिया है।

क्रिकेट खेलने से रोकने पर भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, भारती कॉलोनी के रहने वाले पूर्व सीआरपीएफ जवान अमित ने गली में क्रिकेट खेल रहे पड़ोसी बच्चों को वहां खेलने से मना किया था। अमित का कहना था कि गली में खेल रहे बच्चों से किसी को चोट लग सकती है या घरों के शीशे टूट सकते हैं। यह साधारण सी बात पड़ोसी परिवार को इतनी नागवार गुजरी कि वे लाठी-डंडों के साथ अमित पर टूट पड़े।

उपचार के दौरान तोड़ा दम
पड़ोसियों द्वारा किए गए हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। अमित की हालत नाजुक बनी हुई थी और अंततः इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अमित के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है।

6 साल पहले ली थी वीआरएस 
परिजनों ने बताया कि अमित सीआरपीएफ में देश की सेवा कर रहे थे, लेकिन करीब 6 साल पहले कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारणों (बीमारी) के चलते उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद से वे अपने परिवार के साथ भारती कॉलोनी में ही रह रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह (Mortuary) में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झगड़े में शामिल बच्चों के परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों और चोटों की गंभीरता का खुलासा हो पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!