घर में घुसकर युवक से मारपीट, 10 से ज्यादा लोगों ने किया हमला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Mar, 2026 10:37 PM

mob attack on youth in badshahpur area

गांव दरबारीपुर में एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। हमला करने वालों में दस से ज्यादा लोग शामिल थे। पुलिस ने शिकायत पर बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक झगडे का कारण स्पष्ट नहीं हो...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव दरबारीपुर में एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। हमला करने वालों में दस से ज्यादा लोग शामिल थे। पुलिस ने शिकायत पर बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक झगडे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव दरबारीपुर निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को घर में अचानक से दस से ज्यादा लोग घुस गए। अमित का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इस अचानक हुए हमले से परिवार में दहशत का माहौल है। बादशाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!