Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2026 12:01 PM

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र की एक राइस मिल में लगभग 33 हजार 121 क्विंटल धान कम पाए जाने का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। मामले में पुलिस द्वारा राइस मिलर के एफ.आई.आर दर्ज किए जा
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र की एक राइस मिल में लगभग 33 हजार 121 क्विंटल धान कम पाए जाने का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। मामले में पुलिस द्वारा राइस मिलर के एफ.आई.आर दर्ज किए जाने के साथ-साथ विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है, वहीं किसान संगठन भाकियू ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। किसान नेता प्रिंस वड़ैच ने इसे एक संगठित घोटाला बताया है।
आज यहां कुरुक्षेत्र स्थित एक निजी संस्थान में पंजाब केसरी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग द्वारा की गई जांच के 16 पेज की एक जांच रिपोर्ट उन्हें भी प्राप्त हुई है जिसमें डी.एफ.एस.सी कुरुक्षेत्र नरेश कुमार ने इंस्पैक्टर रिंकू जांगडा ओर ए.एफ.एस.ओ. जसबीर सिंह को मिलर्स के साथ मिलीभगत की भूमिका पाई जाना बताई है।
इस मामले में जारी पत्र संख्या 2026/7060 दिनांक 30 मार्च 2026 में यह जांच रिपोर्ट तैयार करने उपरांत महानिदेशक खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले व ए.सी.एस खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता मामले को भेजी है। इसमें संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की गई है।