नहर में मिला बुजुर्ग का शव, पंजाब से बहकर आने की आशंका...72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम

Edited By Isha, Updated: 28 Mar, 2026 07:05 PM

elderly man s body found in canal

जिले के झांसा गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को नहर

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के झांसा गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पुलिस के हवाले किया गया। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शव करीब 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मृतक ने भूरे रंग का लोअर और सफेद रंग का लंबा कुर्ता पहन रखा था।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद शव को एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। झांसा पुलिस आसपास के इलाकों में पहचान के प्रयास कर रही है और अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
 
स्थानीय स्तर पर किसी बुजुर्ग के लापता होने की सूचना नहीं मिलने के चलते पुलिस को आशंका है कि शव पंजाब की तरफ से बहकर आया हो सकता है। इस संबंध में नंगल (अंबाला) समेत अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस से भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यदि 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं पुलिस मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!