पिहोवा में गोदाम के बाहर राइस मिलर मालिकों ने जताया रोष, ठेकेदार पर मिली भगत के लगाए आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2026 03:00 PM

rice mill owners expressed anger outside the warehouse in pehowa

पिहोवा में FCI गोदाम के बाहर राइस मिलर मालिकों ने रोष जताया हैं। राइस मिलर मालिकों ने ठेकेदार पर मिली भगत के आरोप लगाए हैं। राइस मिलर मालिकों ने बताया कि पिछले चार दिनों से उनकी चावल से भरी हुई गाड़ियां गोदाम के बाहर खड़ी हैं, लेकिन अधिकारी व...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : पिहोवा में FCI गोदाम के बाहर राइस मिलर मालिकों ने रोष जताया हैं। राइस मिलर मालिकों ने ठेकेदार पर मिली भगत के आरोप लगाए हैं। राइस मिलर मालिकों ने बताया कि पिछले चार दिनों से उनकी चावल से भरी हुई गाड़ियां गोदाम के बाहर खड़ी हैं, लेकिन अधिकारी व प्रशासन उनको खाली नहीं करवा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उनको सिर्फ 30 जून तक का समय दिया है, लेकिन अधिकारियों द्वारा समय पर उनकी गाड़ियां खाली नहीं करवाई जा रही हैं। जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई पक्का इंतजाम नहीं है, उल्टा राइस मिलरों को ही परेशान किया जा रहा हैं।

FCI गोदाम के मैनेजर नेत्रपाल ने बताया कि थोड़ा लेबर की समस्या होने की वजह से गाड़ियां लेट खाली हो रही हैं। इस समस्या को जल्दी ठीक करके समय पर सभी राइस मिलरों की गाड़ियां खाली की जाएगी। उन्होंने मिलीभगत के आरोप को झूठा करार दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!