पिपली में स्वीट्स की बिल्डिंग में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर NOC न मिलने पर नोटिस की तैयारी

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 06:06 PM

fire breaks out in a sweets building in pipli

कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित सिंधी स्वीट्स की बिल्डिंग में बुधवार शाम अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित सिंधी स्वीट्स की बिल्डिंग में बुधवार शाम अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले भवन की पहली मंजिल पर रखे खाली मिठाई के डिब्बों और फोम सामग्री में लगी, जिसके चलते कुछ ही मिनटों में लपटें तेजी से फैल गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बढ़ते-बढ़ते पहली मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर तक पहुंच गई, जिसके बाद एसी यूनिट में धमाके होने लगे। इमारत से निकलते धुएं के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

शीशे तोड़कर अंदर पहुंची दमकल टीम

आग पहली मंजिल पर होने के कारण दमकल कर्मियों को राहत कार्य में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग तक पहुंचने के लिए टीम को पहली मंजिल के शीशे तोड़ने पड़े। इसके बाद दमकल कर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

बड़ा हादसा टला

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह भवन के अन्य हिस्सों में फैल सकती थी। इससे आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरण नहीं मिले

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं जांच के दौरान फायर विभाग को भवन में फायर सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां भी मिलीं। विभाग के अनुसार सिंधी स्वीट्स के पास वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा आग से निपटने के लिए आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण भी मौके पर नहीं पाए गए। फायर विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पूर्व राज्यमंत्री ने लिया जायजा

आग लगने की सूचना मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा अपने पुत्र साहिल सुधा के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दमकल कर्मियों से घटना की जानकारी ली तथा हालात का जायजा लिया। उधर, सिंधी स्वीट्स प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। फायर विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद नुकसान और आग लगने के कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!