Edited By Manisha rana, Updated: 04 Apr, 2026 10:52 AM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक और मौका देने का फैसला किया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब नियमित विद्यार्थियों के लिए साल में 2 बार
परीक्षा आयोजित की जाएगी।
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक और मौका देने का फैसला किया है। नई शिक्षा नीति के तहत अब नियमित विद्यार्थियों के लिए साल में 2 बार परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने हाल ही में हुई वार्षिक परीक्षा दी है लेकिन अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इच्छुक छात्र आज से 10 अप्रैल तक द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय को छोड़कर अधिकतम 3 विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए स्वयंपाठी के रूप में 1000 रुपए शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर आवेदन करना होगा।
इन विद्यार्थियों को भी मिलेगा मौका
बोर्ड ने उन विद्यार्थियों को भी अवसर दिया है जो गंभीर बीमारी, चोट, खेल या सांस्कृतिक प्रतियोगिता के कारण वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, वे निर्धारित तिथियों में बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा कर परीक्षा में बैठ सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी पहली वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों में अनुपस्थित रहे हैं उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे रद्द कर दिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)