सेक्टर-12 में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, युवक की दबने से हुई मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Mar, 2026 08:42 PM

one dead at turnover tractor at sector 12

सेक्टर 14 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में शनिवार दोपहर शीतला स्वीट्स के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 14 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में शनिवार दोपहर शीतला स्वीट्स के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मृतक युवक की पहचान कासगंज के रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशू राजपूत के रूप में की गई। बताया जाता है कि हिमांशु गुरुग्राम के सेक्टर 23 के पास झुग्गियों में रहते थे और एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर से पानी के टैंकर की सप्लाई का काम करते थे। शनिवार दोपहर यह पानी का टैंकर लेकर सेक्टर 12 की तरफ गए थे। रास्ते में शीतला स्वीट्स के पास तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमांशु वाहन के नीचे दब गए। थाना पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!