Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Apr, 2026 10:00 PM

जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी से जुड़ी कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चला...
गुड़गांव,(ब्यूरो): जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी से जुड़ी कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चला रही हैं, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गैस की आपूर्ति सुचारू बनी रहे। डीसी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली को पहले से अधिक सुदृढ़ किया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पिछले 24 घंटों के दौरान टोल-फ्री नंबर पर कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित एजेंसियों को तुरंत अग्रेषित कर दिया गया है और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। डीएफएससी अशोक रावत ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ जिले की सभी 58 गैस एजेंसियों पर कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर प्रदर्शित किया गया है। उन्होने बताया कि वर्तमान में जिले की 58 गैस एजेंसियों के पास कुल 15,016 सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। विभाग द्वारा एलपीजी की आपूर्ति और वितरण पर प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है, ताकि आगे भी किसी प्रकार की कमी या व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा मिलती रहे।