Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2020 04:12 PM

ताजेवाला का 32 वर्षीय विक्रम यमुना नहर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रताप नगर पुलिस को रजत ने बताया कि वह और उसका भाई विक्रम....
यमुनानगर (सतीश) : ताजेवाला का 32 वर्षीय विक्रम यमुना नहर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। प्रताप नगर पुलिस को रजत ने बताया कि वह और उसका भाई विक्रम गुरुवार को ताजेवाला हैड के नजदीक थे। भाई ने पानी में मछली देखी और शायद इन्हें पकडऩे के लिए उसने छलांग लगा दी।
पानी का बहाव उसे अपनी और खींच ले गया, जिस वजह से वह फंस गया और उसकी मौत हो गई। रजत ने बताया कि उसका भाई शादीशुदा था और उसके पास 2 बच्चे थे। मामले को देख रहे एस.आई. सुलेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का शव निकाला गया। धारा-174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।