ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 दोस्त घायल

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 04:35 PM

two injured in road accident

शाहपुर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 दोस्त घायल हो गए जिन्हें हालत गंभीर होने पर रोहतक पी.जी.आई. भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल कंवरभान पी.जी.आई. पहुंचा तथा घायल के बयानों के आधार पर आरोपी...

पानीपत (सौरव): शाहपुर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 दोस्त घायल हो गए जिन्हें हालत गंभीर होने पर रोहतक पी.जी.आई. भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल कंवरभान पी.जी.आई. पहुंचा तथा घायल के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

गली नम्बर-2 नेता जी नगर लाइन पार बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका दोस्त कमलदीप बाइक पर सवार होकर पानीपत जा रहे थे कि गांव शाहपुर के पास पहुंचे पर एक ट्रैक्टर का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया तथा उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!