करंट लगने से आग का गोला बन गया युवक, दिल दहला देगा ये वीडियो

Edited By Updated: 22 Mar, 2017 03:48 PM

सोनीपत जिले के मुरथल में बिजली की 11 केवी की लाइन के करंट से एक आदमी जिंदा जल गया, जिसकी लाइव तस्वीरें सामने आई हैं।

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत जिले के मुरथल में बिजली की 11 केवी की लाइन के करंट से एक आदमी जिंदा जल गया, जिसकी लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी संगम ढाबे पर कुछ कर्मचारी बिजली का काम कर रहे थे। तभी ये भयानक हादसा हो गया। घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। साथ ही साथ ये भी सुनने में आया है कि परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई थी। दुख की बात तो यह है कि 3 युवक एक सीढ़ी को लेकर दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी ये सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11000 के हाई वोल्टेज तारों से टकरा गई। शॉक लगते ही बाकी दोनों तो हट गए, लेकिन पश्चिमी बंगाल निवासी सुजीत वहीं गिर गया और उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 

चंद सैंकेड में राख के ढेर में तब्दील हुआ युवक
मुरथल थाना प्रभारी रामबीर सिंह के मुताबिक हालांकि एक साथी युवक ने इसे बचाने की खूब कोशिश की। कभी सीढ़ी को लात मारी तो कभी कुछ और जतन किए, लेकिन वह साथी को बचाने में नाकाम ही रहा। फिर क्या था सुजीत देखते-देखते और बचाते-बचाते चंद सेकंड्स में राख के ढेर में तब्दील हो गया। इस मामले में परजिनों ने किसी पर भी कार्रवाई कराने से मना भी कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!