Breaking: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में गिरा झूला, बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2026 08:44 PM

swing collapsed at surajkund fair in faridabad killing an inspector

फरीदाबाद जिले में चल रहे सूरजकुंड मेले में आज एक झूला गिर गया। हादसे में बचाव के दौरान पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में चल रहे सूरजकुंड मेले में आज एक झूला गिर गया। हादसे में बचाव के दौरान पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक झूला शाम 6.15 के आस-पास गिरा था। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है,  जो हादसे की जांच करेगी। झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था। इसके बावजूद भी हादसा हो गया।

31 जनवरी को शुरू हुआ था मेला 

सूरजकुंड की अरावली पहाड़ियों में यह अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 15 फरवरी तक चलेगा। शनिवार होने के कारण मेले में भीड़ ज्यादा थी। गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के 30 राज्यों से आए करीब 1150 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। 


 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!