पीएम मोदी ने चौटाला परिवार पर कसा तंज, कहा- मलाई बांटने की लड़ाई लड़ रहा ये कुनबा

Edited By Shivam, Updated: 19 Oct, 2019 05:25 PM

pm modi commented on chautala family said battle for sharing the cream

चौटाला के गढ़ सिरसा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चौटाला परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस इलाके को अपना किला मानते थे, वे अंदर ही अंदर भिड़ गए। ये सिद्धांतों की लड़ाई नहीं है, ये कुनबा इसलिए लड़ रहा है, क्योंकि...

सिरसा (सतनाम सिंह): चौटाला के गढ़ सिरसा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चौटाला परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस इलाके को अपना किला मानते थे, वे अंदर ही अंदर भिड़ गए। ये सिद्धांतों की लड़ाई नहीं है, ये कुनबा इसलिए लड़ रहा है, क्योंकि मलाई बांटने का झगड़ा चल रहा है।

पीएम ने कहा कि मलाई कितनी होगी, जिसे बांटने के लिए एक ही परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। अब उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छुट्टी दे दो। जितना माल इक_ा किया है, पहले परिवार में बांटने का काम पूरा करो, अब नया लूटने नहीं देंगे।

PunjabKesari, Haryana

पीएम ने कहा कि जो भाजपा के धुर विरोधी भी हैं, वे भी मान रहे हैं कि सामान्य से सामान्य घर में भी नियुक्ति पत्र पहुंच रहा है। वहीं एक समय था कि बिना नेताओं के अगल-बगल घूमे नौकरी नहीं मिलती थी। अगर आपका हक है तो नौकरी मिलनी चाहिए, फिर काहे की पर्ची और काहे की खर्ची। हरियाणा में इसे ताला लगा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!