फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से 300 किलो RDX, AK-47 बरामद, CM सैनी बोले- होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Nov, 2025 10:23 AM

major terror plot exposed in faridabad

फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फरीदाबाद जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापा मारा।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। कश्मीरी डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स बरामद, AK 47 और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फरीदाबाद में RDX मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले कि सख्त कार्रवाई होगी। 


PunjabKesari

बताया जा रहा कि 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। जाँच ​​के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में डॉ. अदील को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया। 6 नवंबर को, डॉ. अदील राठेर को आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

PunjabKesari

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड निवासी आरोपी डॉ. अदील अहमद को सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में छापा मारा और डॉ. अदील के लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद की। डॉ. अदील अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में डॉ. मुज़म्मिल को गिरफ्तार किया और जाँच में उनकी भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने अब फरीदाबाद में डॉ. मुफ़ज़िल शकील के किराए के आवास पर भी छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार 350 किलो विस्फोटक और 2 एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं। हालांकि वह गिरफ्तारी से बच रहा है।

प्रेस कॉन्फेंस कर पुलिस ने किया खुलासा

फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त सतेंद्र गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी था। आरोपी के पास से एक कैंटॉप राइफल, दो मैगजीन, 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ जो लगभग 6 सूटकेसों में था। 20  टाइमर विथ चार्जर था। आरोपी अल्फा यूनिवर्सिटी में फिजिशियन के पद पर कार्यरत था। उन्होंने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सारी जानकारी नहीं दी जा सकती है, अभी इसमें आगे भी ऑपरेशन जारी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!