हरियाणा: सरकार के गठन को लेकर भाजपा-जेजेपी में सहमति: सूत्र

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Oct, 2019 08:22 PM

haryana bjp jjp agree on formation of government sources

हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन हो सकता है। कुछ देर बाद बीजेपी हरियाणा की बैठक होगी।

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की अमित शाह के आवास पर बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक जेजेपी और भाजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। सरकार के गठन को लेकर भाजपा-जेजेपी में सहमति बन गई है। जेजेपी को तीन मंत्री पद देने के लिए भाजपा तैयार है। सूत्रों के मुताबिक जेजेपी को दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद मिलेगा। डिप्टी सीएम पद को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फैसला लेंगे। कल मनोहर लाल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं सरकार में निर्दलीयों को जगह मिल सकती है। बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर, जेपी नड्डा सहित सुभाष बराला भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!