Shocking: हरियाणा में दर्ज हुआ 29 वर्षीय महिला पर रेप केस(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Jan, 2020 03:16 PM

हरियाणा में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। महिला थाने में 29 वर्षीय महिला पर रेप केस दर्ज हुआ है। आराेपी महिला पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़के से रेप करने का आरोप है। करीब एक साल तक नााबालिग लड़के  का रेप किया गया। फिलहाल महिला आरोपी फरार हो...

पलवल(दिनेश): हरियाणा में एक अनोखा मामला सामने आया है। महिला थाने में 29 वर्षीय महिला के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। आरोपी महिला पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़के से रेप करने का आरोप है। महिला आरोपी फरार हो गई है। फिलहाल पुलिस महिला की छानबीन कर रही है।

महिलाओं के खिलाफ रेप और योन शोषण के मामले तो बहुत सुने होंगे, लेकिन महिला ही किसी लड़के का रेप करे ऐसा मुश्किल ही सुना होगा। ऐसा ही मामला पलवल जिला में सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा नाबालिग लड़के के साथ रेप किया गया गया। वहीं महिला ने रेप का केस उल्टा पीड़ित लड़के के खिलाफ दर्ज करवा दिया। मामला सिंतबर 2019 का है।  

सितंबर 2019 का है मामला 
जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि 13 सितंबर वर्ष 2019 को 29 वर्षीय विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी और चार वर्ष पहले करंट लगने से पति की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़िता पलवल में किराए के मकान में रहने लगी, उसी दौरान महिला की जान-पहचान एक युवक से हो गई। युवक जान-पहचान के मायने से महिला के घर आने-जाने लगा। 

इसी बीच युवक ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। जिससे महिला युवक के साथ रहने लगी। लगभग एक वर्ष पूर्व युवक व महिला के बीच संबंध बन गए। जिससे महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद जब महिला ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

नाबालिग युवक को न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ा
मामला दर्ज होने के बाद नाबालिग युवक को न्यायिक हिरासत में भी जाना पड़ा। मामले की सुनवाई कोर्ट में चलती रही। कोर्ट की सुनवाई में सामने आया कि युवक की उम्र 14 वर्ष है। जिस संबंध में कोर्ट ने महिला आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करने व किशोर को बरी करने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने 12 जनवरी को महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल महिला आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। पुलिस महिला की छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!