युवक की गोली मारकर हत्या, खेतों में दिया गया घटना को अंजाम

Edited By vinod kumar, Updated: 26 May, 2020 11:08 PM

youth shot dead in rohtak

रोहतक जिले के भाली आनंदपुर गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की साजिश का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इस इस मामले में बहु अकबरपुर थाना पुलिस जांच करने में...

राेहतक (दीपक): रोहतक जिले के भाली आनंदपुर गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की साजिश का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इस इस मामले में बहु अकबरपुर थाना पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। सूचना के अनुसार मामला अवैध संबंधों का हो सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। 

भाली आनंदपुर का रहने वाला तीरथ अपने साथी अनुज के साथ गांव में शाम को घूम रहा था। उसी दौरान उसके पास एक फोन आया और उसे मिलने के लिए बुलाया गया। तीरथ खेतों में पहुंचा जहां पर पहले से ही तीन चार लोग बैठे हुए थे।

इसके बाद गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और बात करने के बाद वापस चला गया। जिसके तुरंत बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर तीरथ पर फायरिंग कर दी और जैसे ही तीरथ भागने लगा तो कई फायर उस पर किए गए। जिसके चलते तीरथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस बारे डीएसपी महेश कुमार ने बताया की देर रात खेतों में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान तीरथ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्हाेंने कहा कि माैके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया। जहां तक अवैध संबंध की बात है, अभी इस मामले में जांच की जा रही है और अभी कुछ भी नही कहा जा सकता।

जांच के बाद भी हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!