Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jun, 2026 10:15 AM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
डेस्क : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दो नकाबपोश अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के मुख्य गेट पर मनीषा पर फायरिंग की। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतिका की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गोल्डन हाईट्स विला सोसायटी की 41 वर्षीय मनीषा मित्तल के रूप में हुई है।
पुलिस आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद जैसे बिंदुओं पर भी गौर कर रही है। मनीषा का स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर मनीषा ने कुछ दिन पहले प्रेसवार्ता की थी। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस पूरे विवाद को लेकर वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)