Haryana Crime: जींद में युवक की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिला शव

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jun, 2026 03:36 PM

youth brutally murdered in jind

जींद जिले के गांव अलेवा में 2 दोस्तों ने एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद 2 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जींद : जींद जिले के गांव अलेवा में 2 दोस्तों ने एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद 2 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

खून से लथपथ पड़ा था शव

अलेवा निवासी मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कुलदीप ज्यादातर जोगेंद्र उर्फ नन्हा व दीपक उर्फ दीपू के साथ रहता था। सायं करीब साढ़े 5 बजे दीपक उर्फ दीपू उसके भाई कुलदीप को घर से बुलाने के लिए आया था। फिर जोगेंद्र उर्फ नन्हा उनके घर पर आया। जोगेंद्र उर्फ नन्हा उनके घर से 100 रुपए लेकर गया था। जब देर तक कुलदीप वापस घर नहीं आया तो उन्होंने उसे ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। सुबह करीब 6 बजे सुरेन्द्र उर्फ छोटू उनके घर पर आया जिसने उन्हें बताया कि उसका भाई कुलदीप गांव के शिरड़ी मंदिर के पास पड़ा हुआ है। वह तुरंत सुरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर भाई कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसके भाई कुलदीप के सिर में गहरी चोटें लगी हुई थीं और शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कुलदीप के शव के पास ही खून से सनी ईंट भी मिली।

मौके से उसके भाई कुलदीप का मोबाइल फोन, चप्पल व सफेद रंग का परना पड़ा हुआ था जिस पर भी खून लगा हुआ मिला। बाद में उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो मालूम हुआ कि जोगेंद्र उर्फ नन्हा व दीपक उर्फ दीपू उसके भाई कुलदीप को घर पर बुलाने के लिए आए थे। उक्त दोनों ने ही पहले कुलदीप को शराब पिलाई। तीनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद उन्होंने कुलदीप को ईंटों से चोटें मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!