पैरोल पर आए युवक ने लगाई फांसी, दुबारा जेल जाने के डर से की अात्महत्या

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2020 01:10 PM

youth on parole hanged killed by fear of going to jail again

पलवल  के चांदहट थाना क्षेत्र के गांव ताराका में डासना जेल से पैरोल पर आए 25 वर्षीय एक युवक ने अपने घर के पास बनी चौपाल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक युवक कोरोना के चलते डासना जेल से पैरोल पर आया हुआ था जिस पर नोएडा में एक लड़की को...

पलवल(गुरूदत्ता): पलवल  के चांदहट थाना क्षेत्र के गांव ताराका में डासना जेल से पैरोल पर आए 25 वर्षीय एक युवक ने अपने घर के पास बनी चौपाल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक युवक कोरोना के चलते डासना जेल से पैरोल पर आया हुआ था जिस पर नोएडा में एक लड़की को अगवा करने का आरोप था। जानकारी के अनुसार गांव की दलित चौपाल के एक कमरे में 25 वर्षीय उमेश पुत्र गिर्राज ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को बुला कर शव  को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक उमेश शादीशुदा  और दो बच्चों दो बच्चों का पिता था।

मृतक उमेश के दोस्त धर्मेंद्र तथा पुलिस जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि उमेश पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से किसी एक लड़की को अगवा करने का आरोप था।  नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे डासना जेल डाला  हुआ था  लेकिन कोरोना के चलते हैं उसे डासना जेल से पैरोल पर भेजा हुआ था| माना जा रहा है कि करीब 5 महीने की खुली हवा में रहने के बाद उसे फिर से जेल जाने का डर सताने लगा था, जिसके  चलते उसने फांसी का फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  मौत के कुछ और भी दूसरा कारण  हो सकता है लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कोई भी कारण सामने नहीं आया है पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!