Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Feb, 2026 08:58 PM

रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह बसई ओवरब्रिज के पास एक युवक ने मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान गवां दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह बसई ओवरब्रिज के पास एक युवक ने मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान गवां दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बसई ओवरब्रिज के पास से मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने देखा कि एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। लोको पायलट ने ट्रैक पर युवक को देखकर कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ट्रैक से नहीं हटा और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दीपक ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेन के नीचे आने से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है और उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
बैंक कर्मी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
वहीं, शहर थाना एरिया के रोशनपुरा में अपने रूम में एक बैंक कर्मी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बिहार के रीवा निवासी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी (25) कुछ समय पहले से गुुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में नौकरी कर रहा था। वह सदर बाजार के पास रोशनपुरा में अपने चाचा के साथ किराये के कमरे में रहता था। 23/24 फरवरी की रात को शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगा लिया। रात करीब 12 बजे शैलेंद्र कुमार द्विवेदी के चाचा ने उसको फंदे से लटका देखा। जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव को कब्जे में लिया।