रोहतक में रूह कंपा देने वाली घटना, नशे की हालत में युवक ने खुद को लगाई आग...बुरी तरह झुलसा

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2026 09:19 AM

a drunken man set himself on fire and suffered severe burn injuries

भिवानी चुंगी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे युवक घर पर अकेला था।

रोहतक: भिवानी चुंगी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय युवक ने कथित रूप से नशे की हालत में खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे युवक घर पर अकेला था।

इसी दौरान उसने रसोई में रखा गैस सिलेंडर खोल दिया और उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औैर आग बुझाने का प्रयास किया।

गंभीर हालत में युवक को तुरंत पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!