Rewari : युवक ने इंस्टाग्राम पर ‘मिस यू ऑल’ की लगाई स्टोरी, फिर कर लिया सुसाइड, निजी कंपनी में था कार्यरत

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Feb, 2026 03:45 PM

rewari a young man posted a story on instagram saying  miss you all  then comm

हरियाणा जिले के रेवाड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां यूपी के इटावा निवासी 19 वर्षीय युवक गौतम ने

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा जिले के रेवाड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां यूपी के इटावा निवासी 19 वर्षीय युवक गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें उसने “मिस यू ऑल माई डेथ” लिखते हुए फंदे के साथ अपनी सेल्फी साझा की थी। 

जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करता था और गांव मालपुरा में किराए के कमरे में रह रहा था। रविवार की रात वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने कमरे पर अकेला था, जबकि उसका रूममेट किसी सगाई समारोह में गया हुआ था।

PunjabKesari

परिजनों के अनुसार, गौतम पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उदास और भावुक स्टोरी डाल रहा था। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि परिवार ने कई बार उससे कारण पूछा, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया। आत्महत्या से पहले भी रात करीब साढ़े आठ बजे उसने फंदे के साथ सेल्फी लेकर स्टोरी अपलोड की थी। 

बताया गया है कि उस रात गौतम का एक मोबाइल फोन बंद था, जबकि दूसरे फोन में गाने चल रहे थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। इसके बाद हथौड़े से खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। 

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनीष ने बताया कि ईआरवी के माध्यम से आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!