अनोखे प्यार का खौफनाक अंजाम, युवक और किन्नर ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 04:18 PM

सोनीपत में एक  चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने किन्नर के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोनीपत(पवन राठी) : सोनीपत में एक  चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने किन्नर के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक युवक को एक किन्नर से प्यार हो गया, लेकिन जब जमाने ने उन्हें मिलने नहीं दिया तो उन दोनों ने साथ मिलकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अुनसार गांव बंदेपुर में बेयापुर खुर्द निवासी साहिल आयु 19 साल के घर पिछले डेढ़ माह से किन्नर रीना डेढ़ किराए पर रही थी।

PunjabKesari, haryana

इस दौरान साहिल को किन्नर रीना से प्यार हो गया था। पिछली 19 तारीख से साहिल घर से गायब था। हालांकि घरवालों ने सदर थाने में शिकायत जरूर दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। सदर थाना प्रभारी से साहिल की बात हो गई थी और घर वालों को भी पता था कि वह किन्नर के साथ है, लेकिन जब इनके प्यार को नहीं समझा गया और इन्हें मिलने नहीं दिया गया तो,

इन दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर ही आत्महत्या कर ली। रेलवे थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो एक शव और मिला। मृतक युवक की पहचान गांव बेयापुर  निवासी साहिल के रूप में हुई है। वहीं दूसरा शव किन्नर रीना का है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों की आपस में प्रेम प्रसंग था और यह 19 तारीख से घर से गायब थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है, मामले में जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!