Edited By Krishan Rana, Updated: 21 May, 2026 04:19 PM

हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है
फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से दहेज प्रथा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में हिसार के आदमपुर निवासी युवक सुनील को गिरफ्तार कर दहेज प्रतिषेध अधिनियम और BNS की कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार युवती ने बताया कि उसकी शादी 1 दिसंबर 2025 को तय हुई थी। इससे पहले 24 अक्टूबर 2025 को दोनों परिवारों की मौजूदगी में टीका रस्म आयोजित की गई थी। इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिया गया था। आरोप है कि टीका रस्म के बाद लड़के पक्ष ने मोटरसाइकिल और कार की मांग करनी शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया कि जब परिवार ने दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो आरोपी पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)