Crime: युवक की कमीज से गला घोंट कर हत्या,  पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2024 05:42 PM

young man murdered by strangulation with shirt police is investigating the case

हरियाणा के सोनीपत में युवक की कमीज से गला घोंट कर हत्या की गई। जिसका शव धान के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शरीर पर मिट्टी लगी थी और गले में कमीज कसी हुई थी। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में युवक की कमीज से गला घोंट कर हत्या की गई। जिसका शव धान के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शरीर पर मिट्टी लगी थी और गले में कमीज कसी हुई थी। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान गांव मंडोरा के सोनू (36)के तौर पर हुई है। वह 2 बच्चों का पिता था। जिसमें एक 4 साल व दूसरा 2 साल का है। जानकारी के अनुसार, मंडोरा गांव निवासी सोनू शुक्रवार को सुबह 4 बजे घूमने के लिए घर से निकला था।

बाद में उसका मिट्टी से लिपटा शव अर्धनग्न हालत में गांव नाहरा के धान के खेत में पड़ा मिला। किसान बलजिंदर सुबह अपने खेत में गया तो वहां शव देख कर हैरान रह गया। उसने तुरंत ही इसी सूचना बारोटा चौकी पुलिस को दी। कुछ देर में ही पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में ही सामने आ गया कि युवक का कत्ल किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोनू के गले पर कमीज (शर्ट) कसी हुई थी। शरीर मिट्टी से लथपथ था। मौके के हालात बता रहे थे कि सोनू ने खुद की जान बचाने के लिए हत्यारे से संघर्ष के किया है। कुछ लोगों के पांव के निशान भी मौके पर मिले हैं। माना जा रहा है कि कमीज से गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। उसके कान से खून भी निकला मिला है। पुलिस ने पूरी तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!