गोहाना में ड्रेन में गिरा युवक, अब तक नहीं लगा कोई सुराग...परिजन बोले- नशे करने का आदि था गोविंद

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Aug, 2025 11:31 AM

young man fell into a drain in gohana no clue found yet

गोहाना शहर में शराब के नशे में युवक ड्रेन नंबर आठ में गिरकर डूब गया।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर में शराब के नशे में युवक ड्रेन नंबर आठ में गिरकर डूब गया। भाई ने रस्सी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाया। मौके पर देर रात बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पती नहीं चला। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

युवक की पहचान विष्णु नगर वार्ड 10 निवासी गोविंद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह नशे करने का आदि था। उनका घर भी ड्रेन के पास ही है। वह घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह ड्रेन में गिर गया। बारिश के कारण ड्रेन में पानी का तेज बहाव था, जिससे वह बहकर आगे चला गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!