करनाल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सुबह रूममेट ने देखा तो उड़े होश

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Mar, 2025 09:06 PM

young man dies under suspicious circumstances in karnal

करनाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह करनाल के सेक्टर-16 में किराये के मकान में एक अन्य युवक के साथ रह रहा था। मृतक की पहचान...

करनाल : करनाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह करनाल के सेक्टर-16 में किराये के मकान में एक अन्य युवक के साथ रह रहा था। मृतक की पहचान नीलोखेड़ी के समाना गांव निवासी 24 वर्षीय आशीष के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक आशीष का गांव में कुछ युवकों के 4 महीने पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह करनाल में किराये पर रह रहा था। करीब दो सप्ताह पहले ही वह एक साथी के साथ कमरे पर रह रहा था। मृतक की मौत कमरे पर ही हुई है। 

PunjabKesari

मृतक के साथ रहने वाले कमल ने बताया कि आशीष ने कल दोपहर में उसने कॉल करके शहर के नमस्ते चौक पर बुलाया। नशे की हालत में उसे कमरे में लेकर आया। वह फोन पर किसी से झगड़ा कर रहा था। उसके बाद रात को सो गया। कमल ने बताया कि सुबह उठकर देखा आशीष मृतक हालत में पड़ा हुआ था। तभी परिवार के लोगों को बुलाकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा मामला नशा के हो सकता है लेकिन जांच के बाद ही कुछ पता लग पाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!