Edited By Harman, Updated: 13 May, 2026 03:59 PM

हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांधी नगर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांधी नगर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक की पहचान 13 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने जब आत्मघाती कदम उठाया तो घर पर कोई नहीं था। पिता काम पर थे। मां अस्पताल दवाई लेने गई हुई थी, जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। जब मां अस्पताल से घर लौटी, तो निखिल को टीन शेड की हुक से लटका हुआ देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मां का कहना है कि तीन- चार दिन पहले पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से डांटा था जिस कारण वह परेशान था। तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।