Yumna Water Row: नायब सैनी ने यमुना का पानी किया आचमन, अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jan, 2025 06:24 PM

yamuna water row nayab saini drank yamuna water at palla ghat delhi

बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे दिल्ली के पल्ला घाट पहुंचे और यहां यमुना के पानी का आचमन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

डेस्कः आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के जल में जहर डालने का आरोप लगाया है। इसी बीच आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे दिल्ली के पल्ला घाट पहुंचे और यहां यमुना के पानी का आचमन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के आला अधिकारी मौजूद रहे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को डरना वाला केजरीवाल ने जो बयान दिया है मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं और यमुना के जल का आचमन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के जल में जहर डाला है। जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं।

PunjabKesari

सीएम ने कहा की बीजेपी सरकार ने जहर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है। कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई जहर नहीं है। वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पानी बिल्कुल स्वच्छ है, लेकिन जब ये पानी हमें दिल्ली में मिलता है तो ये भयानक है। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में कोई ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोला था कि मैं यमुना को साफ करूंगा और आज ऐसा बयान दे रहें हैं। दिल्ली के लोग हमारे भाई हैं, मेरे रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। ऐसा बयान देकर द्वेष पैदा मत करिये। आपको दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कभी पराली और कभी पानी को लेकर बस आरोप लगाते हैं। 10 साल में क्या किया है लोगों के लिए? आप लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!