YamunaNagar: जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात को कूड़े में फेंका, बच्ची की मौत
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Oct, 2025 04:18 PM

यमुनानगर में नवमी के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में नवमी के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे फ्लाईओवर के पास कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची का जन्म करीब 14 घंटे पहले हुआ था और जन्म लेते ही उसे बेरहमी से कूड़े में फेंक दिया गया।
स्थानीय लोगों ने जब नवजात को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना ने नवमी जैसे पावन दिन पर समाज को झकझोर दिया है। जब लोग कन्याओं का पूजन कर रहे थे, उसी दिन किसी मां ने अपनी बेटी को जन्म देते ही मौत के हवाले कर दिया। अब पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी है जिसने यह घिनौना कदम उठाया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Haryana: यमुनानगर में वैलेंटाइन डे की रात फौजी की पत्नी की हत्या, पति जम्मू में था तैनात

यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मेहनत से जोड़ी मजदूर की पाई-पाई को पल भर में किया बर्बाद

यमुनानगर में नियम तोड़ती ‘मौत की ट्रॉलियां’ जब्त, RTO विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

यमुनानगर में महिला हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, दी थी दर्दनाक मौत, करीब ढ़ाई साल बाद मिली सजा

यमुनानगर में छत पर मिला व्यक्ति का शव... पत्नी और साथी फरार, जांच में जुटी पुलिस

इंसानियत शर्मसार: नहर में मिला नवजात का शव, कपड़े में लिपटा था मासूम

यमुनानगर की नहर में डूबे 2 सगे भाइयों के शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

यमुनानगर के इन गांववासियों को CM सैनी का बड़ा तोहफा, 139 साल बाद मिलेगा मालिकाना हक, खुशी से झूम...

पंजाब में बेचने ले जाई जा रही थी खैर की बेसकीमती लकड़ी, वन विभाग की टीम ने नाका लगा पकड़ा कैंटर,...

यमुनानगर में बोर्ड परीक्षा में नकल करवाते धरे गए प्राइवेट स्कूल टीचर, DC ने तुरंत कार्रवाई कर...