'मैट पर खिलाड़ी बनोगी तो स्वागत, राजनीति करोगी तो राजनीतिक जवाब मिलेगा...कुश्ती संघ अध्यक्ष  का विनेश फोगाट पर बड़ा हमला

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 08:33 PM

wrestling federation president s scathing attack on vinesh phogat

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विनेश से पूछना चाहिए कि वह एक दिन में दो वेट में कैसे लड़ी थी । गोंडा में हुई कुश्ती चैंपियनशिप को विनेश ने

रोहतक(दीपक):भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विनेश से पूछना चाहिए कि वह एक दिन में दो वेट में कैसे लड़ी थी । गोंडा में हुई कुश्ती चैंपियनशिप को विनेश ने राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश की थी यही कारण रहा कि वह चौथी पोजीशन पर ही अटक कर रह गई । खिलाड़ी की तरह मैट पर आएगी तो उसका स्वागत होगा और राजनीत करेगी तो उसको राजनीतिक जवाब ही दिया जाएगा ।

संजय सिंह ने बताया की कुश्ती में बड़ा फेरबदल किया गया है उम्र दराज खिलाड़ी छोटी उम्र के खिलाड़ियों के साथ कुश्ती लड़ते थे और यही कारण था की सीनियर वर्ग में मेडल नहीं आ पा रहे थे कुश्ती फेडरेशन ने इस पर काफी मंथन करने के बाद कुश्ती से उम्रदराज खिलाड़ियों को बाहर किया गया है क्योंकि उम्रदराज खिलाड़ियों के कुश्ती में रहने से जूनियर खिलाड़ियों का स्टैमिना सीनियर बनने तक खत्म होता जा रहा था अब उन्हें उम्मीद है की सीनियर वर्ग में मेडल आने शुरू हो जाएंगे । आगामी होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कुश्ती फेडरेशन की तैयारी पूरी है फेडरेशन की तरफ से दो विदेशी कोच लगा दिए गए हैं जिससे आगामी प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम आने की संभावना है।

उन्होंने कहा की कुश्ती संघ में कभी राजनीति नहीं रही बीच में कुछ लोगों ने राजनीति करने की कोशिश की थी जिनका धक्के मार कर बाहर कर दिया गया है। हरियाणा कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंदर 23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे संजय सिंह ने हो रही प्रतियोगिता पर संतोष जताते हुए कहा की फेडरेशन की तरफ से अच्छी व्यवस्था की गई है इस चैंपियनशिप से जो खिलाड़ी जीत कर बाहर निकलेंगे उनका अंतरराष्ट्रीय अंदर 23 चैंपियनशिप के लिए फिर से ट्रायल होगा और वही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाएंगे कार्यक्रम के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे ।
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!