डिप्रेशन के खिलाफ विश्व की सबसे लंबी रिले रन चंडीगढ़ से रवाना, CM खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 10 Nov, 2022 10:12 PM

world s longest relay run against depression flagged off by cm khattar

रिले रन में 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। हर प्रतिभागी 10 किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाएगा। सीएम मनोहर लाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): डिप्रेशन के खिलाफ चंडीगढ़ से विश्व की सबसे लंबी रिले रन को रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रिले रन के प्रतिभागियों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान लोगों पर डिप्रेशन का प्रभाव पड़ा, जिससे उभारने के लिए सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अनेक कार्यक्रमों एवं समारोह आयोजन कर लाभ पहंचाने का कार्य किया गया है। वर्ल्ड लोंगेस्ट रिले रन का थीम भी डिप्रेशन के खिलाफ प्रहार है। यह एक अच्छा कदम है।

 

PunjabKesari

 

16 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न होगी रिले रेस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्रेशन का लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं खेलों में भाग लेना चाहिए। रिले रन जैसे आयोजन डिप्र्रेशन से मुक्ति पाने के सबसे बेहतर उपाय होते हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे डिप्र्रेशन से प्रभावित को ऐसी गतिविधियों में भागीदार बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिले रन में लडके, लड़कियां एवं दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।

 

PunjabKesari

 

कई राज्यों से गुजर कर डिप्रेशन के खिलाफ दिया जाएगा संदेश

 

यह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लगभग 8 किलोमीटर लम्बी रिले रन होगी जो लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालने का संदेश देते हुए 16 दिसम्बर को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस रिले रन में 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। हर प्रतिभागी 10 किलोमीटर लम्बी दौड़ लगाएगा। उन्होंने हिमालयन नाईटस एडवेंचर स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस रिले रन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और अपने ऐच्छिक कोष से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!