विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप : चयनित भारतीय टीम में 5 पहलवान हरियाणा के

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2019 12:35 PM

world cadet wrestling championship

विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली 10 सदस्यीय जिस भारतीय टीम का चयन किया गया है, उसमें 5 पहलवान हरियाणा के हैं। टीम में दिल्ली के 2 पहलवान जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र और

हिसार (नांदवाल): विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली 10 सदस्यीय जिस भारतीय टीम का चयन किया गया है, उसमें 5 पहलवान हरियाणा के हैं। टीम में दिल्ली के 2 पहलवान जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का 1-1 पहलवान का टीम में चयन हुआ है। रैसङ्क्षलग फैडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यू.एफ.आई.) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 29 जुलाई से 4 अगस्त तक सोफिया (बुल्गारिया) में किया जाएगा। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव डा. राज कुमार हुड्डा व इंटरनैशनल कोच प्रदीप खारिया ने हरियाणा के 5 पहलवानों का भारतीय टीम में शामिल होने को हरियाणा के लिए एक सम्मान बताया है। 

ये पहलवान करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व 
45 किलोग्राम हर्ष (दिल्ली), 48 किलोग्राम रूपिन (हरियाणा), 51 किलोग्राम अरशद (उत्तर प्रदेश), 55 किलोग्राम प्रवीण (महाराष्ट्र), 60 किलोग्राम रवि (हरियाणा), 65 किलोग्राम नीरज (दिल्ली), 71 किलोग्राम सचिन (हरियाणा), 80 किलोग्राम रोहित (हरियाणा), 92 किलोग्राम नितेश (हरियाणा) और 110 किलोग्राम सोनू (चंडीगढ़)।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!