बच्चा पैदा न होने से मानसिक रूप से परेशान थी महिला, उठाया खौफनाक कदम

Edited By Shivam, Updated: 28 Sep, 2019 06:44 PM

woman was mentally disturbed due to not having children

बच्चे ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के शव ग्रह में रखवाया गया है।

पानीपत(अनिल कुमार): बच्चे ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के शव ग्रह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रहे है।

PunjabKesari, haryana

पानीपत की नागपाल कॉलोनी में रहने वाली 24 वर्षीय अंजलि ने शादी के 4 साल बाद भी बच्चा ना होने से परेशान होकर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। अंजलि के पति अमन ने बताया की वह ड्यूटी पर गया हुआ था, उसे घरवालों का फोन आया की उसकी पत्नी अंजलि ने फांसी लगा ली है।

जिसके बाद वह अस्पताल में पहुंचा, लेकिन तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी। अमन ने बताया की बच्चा ना होने के कारन वह परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!